फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP workers participated in the unity march, slogans of Bharat Mata were heard.

Sambhal News: एकता पदयात्रा में जुटे भाजपाई, गूंजे भारत मां के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP workers participated in the unity march, slogans of Bharat Mata were heard.
संभल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पखवाड़े के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अगुवाई में असमोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने एकता पदयात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने बुलडोजर से पदयात्रा पर फूल बरसाए। संभल-जोया मार्ग भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को संभल-दबोई कलां से एकता पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा का ठाकुर विक्रांत सिंह ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। पदयात्रा असमोली स्थित एक पैलेस पर पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा के बाद जनसभा हुई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, परमेश्वरलाल सैनी, असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी, संभल ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप चाहल, सत्यप्रकाश यादव आदि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जनसभा में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पूर्ववर्ती सपा की सरकार पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। कहा कि सपा मुखिया 2027 में अपनी सरकार बनाने का सपना देखना छोड़ दें। क्योंकि जनता ने एक बार फिर भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, असमोली मंडल के अध्यक्ष रोहित पंवार, महामंत्री डॉ.मनोज पाल, प्रधान महावीर सिंह, हरिओम शर्मा, अशोक शर्मा, विपिन गुप्ता, योगेंद्र त्यागी, विक्रांत सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सौरभ त्यागी, नेत्रपाल यादव, सतपाल यादव, संतोष यादव, रॉबिन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed