फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP has always respected soldiers and patriotism

Sambhal News: भाजपा ने हमेशा किया सैनिकों और देशभक्ति का सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP has always respected soldiers and patriotism
संभल। भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद मार्ग पर एकता विहार स्थित जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस को लेकर हुई जिला संगोष्ठी में पूर्व सैनिक महेश यादव और संजय चौधरी को पटका पहना कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सैनिकों का और उनकी देशभक्ति का सम्मान किया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है, जिसकी वजह से हमारे देश की हमेशा सुरक्षा बनी रहती है। देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देती है।जिला संगोष्ठी में पूर्व सैनिक महेश यादव ने कहा कि देश सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी सेवा हैं। मैंने पूरे जीवन के कार्यकाल में तन मन से देश की सेवा की है, मुझे अपने देश पर गर्व है।
विज्ञापन

सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मेरा कार्यकाल ज्यादातर कारगिल में रहा, जहां बहुत ज्यादा ठंड होती है। वहां पर ड्यूटी करना भी एक चैलेंज की बात है लेकिन एक सैनिक अपने देश की सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी को अंजाम देता है। समय आने पर दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब देता है। देश में भाजपा ऐसी सरकार है, जिसने सैनिकों के दर्द को समझा है। भारतीय सेना को आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

पूर्व एलएलसी चंद्रपाल सिंह ने कारगिल युद्ध की विस्तार से चर्चा करते हुए देश के वीर सैनिकों का आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। इस दौरान परमेश्वर लाल सैनी, राजेंद्र यादव, डा. नरेंद्र सिह, विरलेश यादव, भारत सिह यादव, सुधीर मेहरोत्रा, संजय गुप्ता, विपिन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सोनू चाहल आदि रहे। अध्यक्षता भीष्म शर्मा ने तथा संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed