फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bikes Collide with Nilgai; Youth Dies, Three Injured Including Father and Son

Sambhal News: नीलगाय से टकराई बाइकें, युवक की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bikes Collide with Nilgai; Youth Dies, Three Injured Including Father and Son
बबराला(संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार को नीलगाय से टकराकर दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बाइक की टक्कर से नीलगाय की भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भिजवाया।
विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र के मोहल्ला महादेव निवासी नरेश चंद्र पुत्र जय नारायण पुत्र आकाश के साथ चंदौसी में अपनी बेटी के घर आए थे। लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचपुरी सैलाब के समीप आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक सामने से एक नीलगाय आ गई और बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान नीलगाय नरौरा की ओर से आ रही बाइक से भी टकरा गई। इस बाइक पर सवार रोहित पुत्र धर्मपाल निवासी मतवाली, थाना पटवाई, जिला रामपुर अपने मित्र विवेक के साथ आ रहा था। नीलगाय से टकराने ने पर दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. संदीप यादव ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेश चंद्र, आकाश और विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गुन्नौर चौकी प्रभारी रेनू राठी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृत नीलगाय को भी नियमानुसार गड्ढा खोदवाकर दफन कराया जाएगा। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed