फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike slipped on the side of the car, woman died, father and son injured

कार की साइड लगने पर फिसल बाइक, महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped on the side of the car, woman died, father and son injured
चंदौसी। बहजोई रोड स्थत मॉडल पब्लिक कॉलेज के सामने मंगलवार को बैंक में खाता खुलवाकर लौट रहे बाइक सवारों को कार ने साइड से टक्कर मार दी। घटना में बाइक फिसल गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सभी एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के गांव बेहटा सरथल निवासी निवरल सिंह अपनी पत्नी गुड्डो रानी (40) व पुत्र अंकित के साथ चंदौसी में बैंक में खाता खुलवाने आए थे। सोमवार की दोपहर ढाई बजे खाता खुलवाकर घर वापस लौट रहे थे। तभी बहजोई रोड स्थित मॉडल पब्लिक कॉलेज के पास सामने से आ रही कार चालक ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क पर फिसल गई और तीनों घायल हो गए। महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन सीता रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन जब महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर जा रहे थे, तो अमरपुर काशी के पास महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन शव सीएचसी ले आए। घटना की सूचना मिलने पर थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस भी सीएचसी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed