फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding teacher dies in accident, teacher husband injured

Sambhal News: हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत, शिक्षक पति घायल

Fri, 01 Dec 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 01 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teacher dies in accident, teacher husband injured
बबराला (संभल)। हाईवे पर बहजोई के निकट बाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बबराला के मोहल्ला कल्लू नगला निवासी शिक्षिका प्रीति गुप्ता (30) की मौत हो गई, उनके पति मुकेश गुप्ता (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बबराला के मोहल्ला कल्लू नगला निवासी मुकेश गुप्ता शिक्षक हैं। वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी प्रीति गुप्ता के साथ चंदौसी में चिकित्सक के पास आए थे। वह पत्नी को दवाई दिलाकर देर शाम वापस जा रहे थे। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर बहजोई से कुछ आगे उनकी बाइक में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया। परिजन प्रीति को गंभीर हालत में चंदौसी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए हैं। मृतक प्रीति गुप्ता व उनके पति मुकेश गुप्ता जुनावई के जेकेईटी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक है। उनकी दो बेटियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed