फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding laborer dies, companion injured in collision with unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल

Wed, 06 Mar 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 06 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies, companion injured in collision with unknown vehicle
असमोली (संभल)। थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गांव चंदवार निवासी आकाश (22) पुत्र कैलाश की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गांव निवासी रोहित घायल हो गया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार निवासी आकाश मंगलवार की रात गांव के रोहित के साथ गांव असगरीपुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मनोटा पुल पर पहुंची, सामने आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी शारदा और दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे किस वाहन से हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed