फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding father and daughter injured in car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding father and daughter injured in car collision
हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह हादसा बुधवार की सुबह पाठकपुर गांव के निकट हुआ। वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाई सहित पांच लोग घायल हुए। इनमें से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव निवासी कदीम पुत्र हकीम बुधवार की सुबह तड़के अपनी बेटी अमरीन को परीक्षा दिलाने के लिए बबराला जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली बहजोई के पाठकपुर गांव के पास अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता पुत्री दोनों घायल हुए।
विज्ञापन

इसीक्रम में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब पंवासा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अरविंद पुत्र रामखिलाड़ी और संतोष पुत्र नरेश घायल हुए। दोनों चंदनकटी गांव के निवासी हैं, प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने घायल संतोष को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इसके अलावा सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब गांव मझौला के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार मानसिंह पुत्र देवीदास निवासी गांव बुद्घनगर खंडुआ कोतवाली चंदौसी घायल हुए। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं 19 जुलाई की रात ग्यारह बजे करीब बहजोई-संभल मार्ग पर पंवासा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई असलीम व पप्पू खां पुत्रगण नत्थू खां घायल हुए। वे बहजोई कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव के निवासी हैं। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल असलीम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed