फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding farmer dies after being hit by tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies after being hit by tractor-trolley
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ आरोपी चालक मौके से भाग गया। मामले में पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढ़ोल निवासी नरेश (46) पुत्र मुंशी किसान थे। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर संभल किसी काम से जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैैसे ही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाडम के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक मक्का से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। चौधरी सराय चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed