{"_id":"6116cc688ebc3ee521590ff7","slug":"bike-riding-brother-and-sister-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-chandausi-news-mbd3992125148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन घायल
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंदौसी सीएचसी से रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
बुधवार सुबह थाना बिलारी के गांव सादिकपुर कलीज निवासी सचिन कुमार (20) अपनी तहेरी बहन शिखा (18) के साथ बाइक से चंदौसी के घटलेश्वर गेट स्थित एक कोचिंग सेंटर जा रहा था। सुबह साढ़े दस बजे वह गांव गुमथल पहुंचे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें ओवरटेक किया तो बाइक सवार भाई-बहन ट्रॉली की चपेट में आकर गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होता देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ फरार हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होेंने घायलों के परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में सचिन व शिखा को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। दोनों भाई-बहन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। बनियाठेर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
तेज गति से ट्रैक्टर चलाता है आरोपी
गांव गुमथल के ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चालक अक्सर गांव से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाता है। गांव की सड़कों पर छोटे बच्चे इधर-उधर खेलते रहते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार चालक को वाहन धीरे चलाने के लिए कहा गया, मगर चालक अपनी बाज नहीं आ रहा है।