फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riders crushed by car, one dead

Sambhal News: बाइक सवारों को कार ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Bike riders crushed by car, one dead
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव नारंगपुर के नजदीक बाइक सवारों को कार चालक ने रौंद दिया। इसमें गांव सौंधन मिलक निवासी मोंटी 18 की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त दीप कुमार घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मोंटी का मोबाइल खराब हो गया था। वह अपने दोस्त दीप कुमार के साथ शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बाइक द्वारा मोबाइल सही कराकर घर लौट रहे थे। नारंगपुर के नजदीक सौंधन की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां मोंटी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मोंटी नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दूसरे घायल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed