{"_id":"664a7f141f4f0b3d6c0d7464","slug":"bike-rider-going-to-in-laws-house-crushed-by-car-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110610-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ससुराल जा रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ससुराल जा रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत
Mon, 20 May 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 20 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में लोधीपुर मार्ग पर गांव टांडाकोठी के पास रविवार को कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव नूरी निवासी बाइक सवार आरिफ (25) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना कार्रवाई के शव ले गए।
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नूरी निवासी आरिफ की शादी बीती 27 अप्रैल को संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली निवासी नगमा से हुई थी। रविवार की सुबह आरिफ पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल जा रहा था। लोधीपुर-असमोली मार्ग पर गांव टांडाकोठी के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असमोली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना असमोली प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर कोई मिली नहीं है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।