फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider father killed in vehicle collision, son injured

Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father killed in vehicle collision, son injured
संभल। सिरसी-बिलारी मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार हाफिज शमशुल हसन (35) निवासी बिलारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा मोहम्मद अरशद घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल मासूूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिलारी के मोहल्ला ठकुरान के निवासी हाफिज शमशुल हसन शुक्रवार को आठ वर्षीय बेटे मोहम्मद अरशद के साथ मोहम्मदपुर मालिनी में अपने मामा के घर गए थे। शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब वह अपने घर बेटे के साथ बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में बिलारी मार्ग पर कर्बला वाले मोड़ पर पहुंची, तभी बिलारी की ओर से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हाफिज शमशुल हसन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय बेटा मोहम्मद अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बालक को निजी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया गया है कि मृतक मस्जिद में इमामत किया करते थे। मृतक के तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। मृतक की पत्नी सरफा सदमे में हैं। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि जिस वाहन चालक ने हादसा किया है। वह वाहन डीसीएम कैंटर बताया जा रहा है। तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed