फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dragged 100 meters by Daggarmar bus, death

Sambhal News: डग्गारमार बस ने बाइक सवार को 100 मीटर घसीटा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dragged 100 meters by Daggarmar bus, death
जुनावई (संभल)। पैथोलॉजी लैब में सामान की बिक्री करके वापस लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन को पतरिया लिंक मार्ग पर डग्गामार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच बस के पहिए में फंसे सेल्समैन को डग्गामार बस करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में मुरादाबाद के थाना क्षेत्र बिलारी के गांव शायपुर निवासी विनोद (25) की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव शायपुर निवासी विनोद जीजा के साथ पैथोलॉजी पर सामान बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे विनोद जुनावई क्षेत्र में पैथोलॉजी पर सामान बेचकर कुढ़फतेहगढ़ के गांव गनेशपुर में बहनोई के घर जा रहा था। जुनावई पतरिया लिंक मार्ग बंगाली कॉलोनी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान विनोद बस के पहियों में फंस गया। बस विनोद को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। इसके बाद वह पहिये से निकल गया। बस के साथ घसीटने से उसके दोनों हाथ गायब हो गए। वहीं सड़क पर दूर तक शव के अवशेष बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। यह डग्गामार बस इस्लामनगर से दिल्ली जाती है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव के अवशेष इकट्ठा कर सीएचसी ले गई। पैथाेलॉजी संचालकों ने उसकी पहचान की। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं। मृतक अविवाहित था। वह परिवार में सबसे छोटा था। अन्य सभी बहन, भाइयाें की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article