फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies in collision with DCM, Tahera Bhai injured

Sambhal News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तहेरा भाई घायल

Fri, 14 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with DCM, Tahera Bhai injured
बनियाठेर (रामपुर)। होली पूजन के लिए जौ की बाली लेने जाते समय बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों को मुरादाबाद रोड पर राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे बनियाठेर के मोहल्ला वीर सावरकर निवासी मोहित की मौत हो गई। जबकि उसका तहेरा भाई सनी सनी राघव गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित मोहल्ला वीर सावरकर निवासी मुनेश सिंह डेयरी संचालक है। बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे करीब उनका बेटा मोहित सिंह (18) अपने तहेरे भाई सनी राघव पुत्र वीरेश सिंह के साथ बाइक से थाना बनियाठेर के गांव भुलाबई में होली पूजन के लिए जौ की बाली लेने जा रहा था। मुरादाबाद रोड पर राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास उनकी बाइक सामने आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर सीएचसी चंदौसी ले आए। जहां चिकित्सक ने मोहित सिंह को मृतक घोषित कर दिया। जबकि सनी राघव को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। होली की खुशिया गम में बदल गईं।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनका बेटा मोहित सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वह अपने पीछे मां कुसुम देवी और छोटे भाई रोहित और बहन आकांक्षा को रोता बिलखता छोड़ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed