{"_id":"67e1a112b812f7bbc0047b6f","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-bolero-pickup-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-120672-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 24 Mar 2025 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मोहल्ला चितौरा रोड निवासी हलवाई कारीगर रवि कश्यप की मौत हो गई। वहीं, दो सगे भाई मोहल्ला चितौरा रोड गायत्री कॉलोनी निवासी राजकुमार व वीरू कश्यप घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार को करीब आठ बजे संभल बाईपास पर हुआ।परिजनों के मुताबिक दोनों भाई राजकुमार व वीरू अपने साथ रिश्तेदार रवि कश्यप के साथ बाइक पर सवार होकर बहन की शादी के लिए घर से बाजार के लिए जा रहे थे। तभी संभल बाई पास पर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर संभल की ओर से आ रही एक तेज गति बोलेरो पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने घायल रवि कश्यप को मृत घोषित कर दिया। रवि कश्यप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि रवि कश्यप छह बहनों के बीच माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह हलवाई के साथ कारीगर का काम करता था। वह रिश्तेदार राजकुमार व वीरू के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए गया था। रास्ते में हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।