फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
बनियाठेर। पुराना बाइपास स्थित हरी बाबा धर्मकांटे के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव फरीदपुर खास निवासी बाइक सवार बंटी (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर खास निवासी अतर सिंह का बेटा बंटी चंदौसी में सीमेंट की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से चंदौसी के लिए आ रहा था। पुराना बाइपास स्थित हरी बाबा धर्मकांटे के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed