फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
बनियाठेर(संभल)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटी के घर से लौट रहे बाइक सवार जगदीश (45) निवासी गांव रफीपुर थाना बहजोई की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस चंदौसी अस्पताल पहुंची, जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बहजोई क्षेत्र के गांव रफीपुर निवासी जगदीश यादव के दामाद जितेंद्र निवासी गांव फतेहपुर नत्था थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी का बृहस्पतिवार को बड़े भाई सत्येंद्र से झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर ससुर जगदीश शुक्रवार को वार्ता करने के लिए घर आए थे। जहां पर उनका सत्येंद्र से झगड़ा हो गया था। इसके बाद ससुर शाम के समय अपने बड़े दामाद नन्हे निवासी गांव फतेहपुर नत्था के साथ बाइक से घर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

जैसे ही वह थाना बनियाठेर गांव नगलिया बल्लू के मोड़ पर पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके पर बड़ा दामाद नन्हें नहीं मिला। पुलिस जगदीश को एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी ले आई। जहां चिकित्सक ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई रोशन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-----------
सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल
चंदौसी। थाना बिलारी क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर बरौली निवासी राजेश कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे अवनीश के साथ बस अड्डे पर बाइक से सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह बस अड्डे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन राजेश को निजी वाहन से चंदौसी सीएचसी ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed