{"_id":"626c3897f7d8737f2d554ea5","slug":"bike-rammed-into-roadside-tata-407-brother-and-sister-injured-chandausi-news-mbd426419964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे टाटा 407 में घुसी बाइक, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे टाटा 407 में घुसी बाइक, भाई-बहन घायल
विज्ञापन
आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव भुलावई के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे खड़ी टाटा 407 में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद वाहन लेकर टाटा 407 चालक फरार हो गया।
मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव ग्वार खेड़ा निवासी इंद्रपाल पुत्र राजाराम शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक पर अपनी बहन अमलेश पत्नी महेश निवासी गांव कैथल को दवा दिलाने चंदौसी आ रहा था। जब बाइक सवार आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव भुलावई के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे खड़ी टाटा 407 में घुस गई। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल भाई-बहन को निजी वाहन की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक दिग्विजय सिंह ने बताया हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें अमलेश के सिर में चोट लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि एक मई को अमलेश की भतीजी की शादी है। अमलेश शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई दिन पहले आ गई थी। शुक्रवार की स्वास्थ्य बिगड़ने पर चंदौसी दवा लेने अपने भाई इंद्रपाल के साथ जा रही थी। तभी हादसा हो गया।