फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike hit the old man crossing the road, two injured including the old man

सड़क पार करते वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, वृद्ध सहित दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike hit the old man crossing the road, two injured including the old man
धनारी। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध सहित बाइक सवार महिला घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध को उपचार के लिए नरौरा के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वृद्ध को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लालसिंह निवासी हरी सिंह अपनी पत्नी बंटी के साथ रिश्तेदारी में गुन्नौर गए थे। वह शाम साढ़े सात बजे बाइक से अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। जब वह आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गांव भकरौली के निकट पहुंचे तो सड़क पार कर रहे वृद्ध से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद वृद्ध रमेश निवासी भकरौली व बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर पड़े। राहगीर ने घायलों के परिजन व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे घायलों के परिजन घायलों को निजी नर्सिंगहोम में लेकर पहुंचे। जहां वृद्ध की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चालीस मिनट तक घायल सड़क पर पड़े एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर घायलों के परिजन उन्हें निजी नर्सिंगहोम ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed