फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bhumi vivad me goli marker kisan ki hatya

भूमि विवाद में गोली मार कर किसान की हत्या

Tue, 21 Nov 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 21 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
bhumi vivad me goli marker kisan ki hatya
रजपुरा से पान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
मैहुआ हसनगंज में जमीन विवाद को लेकर रविवार देर रात गोली मार कर किसान की हत्या कर दी गई जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम मैहुआ हसनगंज निवासी वीरेंद्र सिंह व रघुनाथ पक्ष में बहुत समय से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। रविवार दोपहर भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। पीड़ित पिता वीरेंद्र सिंह के अनुसार रविवार को जब उनका बेटा पानसिंह खेत जोत रहा था। उसी समय रघुनाथ पक्ष के लोग विवाद करने पहुंच गए। इस पर पानसिंह अपने पिता वीरेंद्र सिंह के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पान सिंह को बैठा लिया और दूसरे पक्ष को बुलाने की बातकर इंतजार करने को कहा, लेकिन देर रात तक दूसरा पक्ष थाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने पान सिंह को छोड़ दिया। इसके बाद पान सिंह घर पहुंचा और अपने भाई सत्यपाल व विशनपाल के साथ खेत में खडे़ ट्रैक्टर को लेने चले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वह ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे रघुनाथ पक्ष के पांच-छह लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान सत्यपाल व विशनपाल जान बचाकर भाग निकले, लेकिन पान सिंह वहीं रह गया। जहां हमलावरों ने पान सिंह को गोली मार दी। गोली पान सिंह की जांघ पर लगी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा तो पान सिंह वहां बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में निजी वाहन से घायल को सीएचसी रजपुरा में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने पान सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed