फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu Tikait will gherao the SE office on May 28

Sambhal News: एसई कार्यालय का 28 मई को घेराव करेगी भाकियू टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait will gherao the SE office on May 28
चंदौसी। रविवार को ग्राम नगला पूर्वा बड़े दालान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की संगठन विस्तार पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें 28 मई को अधीक्षण अभियंता कार्यालय होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। पंचायत में कई गांव के कार्यकर्ताओं व किसानों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश प्रमुख महासचिव/प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मजबूती में किसानों का हित है। भाकियू टिकैत ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से संघर्षरत है। कहा कि 28 मई को अधीक्षण अभियंता के चंदौसी स्थित कार्यालय पर महाआंदोलन होगा। जो समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा। कहा कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों का हर स्तर से शोषण हो रहा है। अब आंदोलन का ही सहारा है।
विज्ञापन

कहा कि बढ़ते तापमान से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। बिजली विजिलेंस के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों पर भारी जुर्माना लगा कर अवैध वसूली की जाती है। सेटलमेंट के नाम पर सभी डिवीजन में लूट हो रही है। इस दौरान 55 किसानों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता महावीर सिंह यादव ने की। संचालन अंकित ठाकुर ने किया। पंचायत को रहीश अहमद, निर्भय सिंह, बलराम सिंह, छोटे, महमूद खां, हारून, जफरुद्दीन, शकील, महिला विंग की तहसील अध्यक्ष ओमश्री यादव, फैसल खां, यामीन खान, पिंटू, नवी शेर, कासिम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed