फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu Tikait listed the problems of the farmers

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याएं गिनाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait listed the problems of the farmers
चंदौसी(संभल)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव/प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में 11 लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसडीएम व तहसीलदार से मिला और किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किसानों द्वारा कराए गए धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण तहसील स्तर से सत्यापित नहीं हो पा रहे हैं, जिसकी वजह से किसान अपने धान को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। इसके लिए गांव स्तर पर कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

खाद वितरण में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। निजी दुकानदार ओवर रेट में खाद बेच रहे हैं। इफ्को केंद्र पीसीएफ व अन्य सहकारी समितियों पर जबरन खाद के साथ किसानों को नैनो यूरिया दिया जा रहा है। मंडी समितियों में धान खरीद में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
विज्ञापन

कहा गया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो भाकियू टिकैत तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह, रामवीर सिंह वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मुरादाबाद, राजेश मौर्य, महेश यादव, हाजी अजीम सिद्दीकी, आजाद मलिक, पुष्पेंद्र मौर्य, देवन यादव, कोकाराम, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed