फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu Tikait accused the police of harassing the farmers

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने पुलिस पर लगाए किसानों के उत्पीड़न के आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait accused the police of harassing the farmers
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सभा का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के आवास पर हुआ। जिसमें जुनावई पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न के आरोप लगाए गए। प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गरीब किसान अपने घर के लिए अगर एक दो ट्रॉली मिट्टी लाता है। तो पुलिस द्वारा उसका टॉर्चर किया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस खनन माफियाओं का साथ देती है। चकबंदी का कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिलता। चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। प्राथमिक स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सभी स्कूलों में एनसीआरटी की पुस्तक लागू करने की मांग रखी। आवारा पशुओ का जनपद में बहुत बड़ा केहर है।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू ने बताया कि अगर किसानों की समस्याओं को जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय बहजोई का घेराव किया जायेगा। प्रदेश प्रमुख महासचिव/ प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ही सिर्फ किसानों का भला चाहती है। बाकि संगठन सरकार के इशारो पर चल रहा है। जनपद मे अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। इसी को लेकर 9 अगस्त को जुनावई पर आंदोलन होगा। सभा का संचालन केपी यादव ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनपाल यादव, दिनेश यादव, चंद्रपाल सिंह, अमर सिंह, देशराज सिंह, मुकेश यादव, राजपाल सिंह, वीरेश यादव, नेत्रपाल, महेश, दिनेश, शिशुपाल, मोहर सिंह, जगदीश, नरेन्द्र यादव, केपी राणा, विनोद, मनोज, ओमप्रकाश, जय प्रकाश, सतवीर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed