{"_id":"685b05587227febd1807a167","slug":"bhakiyu-shankar-demanded-to-catch-the-stray-animals-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123985-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू शंकर ने की छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू शंकर ने की छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग
Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
ओबरी। भाकियू शंकर गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को असमोली बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। भाकियू शंकर गुट के कार्यकर्ता सोमवार को असमोली ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। बीडीओ रिजवान हुसैन को सौंपे ज्ञापन में बताया कि चंदवार गांव में छुट्टा पशु कई किसानों पर हमला करके घायल कर चुके हैं। वे फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव में घूम रहे इन पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद फैज, कदीर अहमद, नसीम, अहमद हसन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन