फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu roared over delay in consolidation promises

Sambhal News: चकबंदी के वादों में देरी पर गरजी भाकियू

Thu, 15 May 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 15 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu roared over delay in consolidation promises
चंदौसी (संभल)। भाकियू असली ने बुधवार को तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही भाकियू असली ने एसडीएम निधि पटेल को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी न्यायालयों में लंबित अंक निर्धारण और वादों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। देर शाम एसडीएम के आश्वासन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरने को खत्म किया।
विज्ञापन

भाकियू असली के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील में तैनात तहसीलदार पूर्व में चकबंदी विभाग में चकबंदी अधिकारी के पद पर जिले में तैनात थे, जो मौजूदा समय में किसानों का आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार के पद पर नियुक्त होने के बाद तहसील में भ्रष्टाचार को बढ़ा दिया है। जिसके चलते किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। आरोप लगाया कि तहसील के राजस्व न्यायालयों में किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों को दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई निष्पक्ष रूप से नहीं हो रही, राजस्व कर्मी अपने मनमाने ढंग से शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने चकबंदी न्यायालयों में लंबित अंक निर्धारण व नाम दुरुस्ती के वादों का शीघ्र समाधान, राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित कर निस्तारण किए जाने की मांग की। इस दौरान आशिक रजा, प्रेम सिंह, केदारी सिंह, सचिन यादव, बाबूराम प्रजापति, चौधरी शिव सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed