फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu real woman district president and her husband attacked due to enmity

संभल: रंजिश को लेकर भाकियू असली महिला जिलाध्यक्ष व उसके पति पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu real woman district president and her husband attacked due to enmity
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव मेंगरा में जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर भाकियू असली महिला जिलाध्यक्ष भुवनेश शर्मा व उसके पति संजीव पर गांव के ही लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडे, धारदार हथियार से वार दिए। दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मेंगरा निवासी भुवनेश शर्मा भाकियू असली महिला विंग की जिलाध्यक्ष हैं। उनका गांव के ही भगवान सिंह पक्ष से जमीनी की रंजिश को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे भुवनेश शर्मा के साथ घर के बारह थी। उस दौरान आरोपी पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोपी एकत्र होकर लाठी डंडे और धारदार हथियार ले आए। उन्होंने भुवनेश शर्मा व उसके पति संजीव शर्मा पर हमला कर दिया। दोनों के साथ खूब मारपीट की। सिर में लाठी डंडे व धारदार हथियार लगने से पति-पत्नी लहुलूहान हो गए। परिजन व आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी जुनावई लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। भाकियू असली की महिला जिलाध्यक्ष व उसके पति पर जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर हमला हुआ है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुष्कर मेहरा, थानाध्यक्ष जुनावई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed