फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu raised the issue of power cuts and submitted a memorandum.

Sambhal News: भाकियू ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया, सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Jan 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu raised the issue of power cuts and submitted a memorandum.
संभल। भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। साथ ही बिजली बिल राहत योजना को बेहतर बनाने समेत कई मांगें की गईं।
विज्ञापन

जिला सलाहकार सरदार गुरुवचन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक्सईएन नवीन गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि बिजली बिल राहत योजना अव्यवहारिक है। आधे से ज्यादा उपभोक्ता योजना के लाभ से वंचित हैं। योजना को बेहतर बनाया जाए ताकि आम जनमानस को लाभ मिल सके। सिंहपुरसानी, लखौरी एवं सैंडा उर्फ सेहरा बिजलीघर में सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

कहा कि इससे दिनचर्या अस्त व्यस्त है। सुबह 9 बजे से 10 बजे का समय दैनिक कामकाज और खेतीबाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसी समय पानी चलाने, पशुओं के चारे और घरेलू कार्यों के लिए बिजली की जरूरत होती है। बिजली आपूर्ति शेड्यूल बदलकर सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी, चौधरी ऋषिपाल सिंह, अनमोल कुमार, इस्माइल खां, निर्देश कुमार उर्फ मोनू, मेहंदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed