{"_id":"69cadd278677e940ae0ed86b","slug":"bhakiyu-enraged-over-rakesh-tikaits-arrest-gheraoed-police-stations-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133685-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़की भाकियू, थानों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़की भाकियू, थानों का घेराव
विज्ञापन
बहजोई। ओडिशा के भुवनेश्वर में किसानों की पंचायत के बाद पैदल मार्च के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने के विरोध में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिले भर की कोतवाली और थानों का घेराव कर लिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को शाम करीब पांच बजे भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में पहुंच गए और कोतवाली का घेराव करते हुए दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरने के दौरान बीच में हुक्का रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भुवनेश्वर में राष्ट्रीय प्रवक्ता की गिरफ्तारी को नियम विरुद्ध बताया। पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार की ओर से संगठन के पदाधिकारियों व किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसान विरोधी सरकार में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 22 मार्च से भुवनेश्वर में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर किसान संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसानों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग को लेकर भुवनेश्वर में किसानों के आंदोलन में शामिल होने गए थे। वहां राष्ट्रीय प्रवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय प्रवक्ता को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। तब तक जिले में संगठन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरने पर रहेंगे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने वहीं खिचड़ी भी बनाई।
विज्ञापन
यहां उदयवीर सिंह यादव, राजपाल सिंह, शिवनारायन यादव, कल्यान सिंह, महेश यादव, योगेश प्रधान, रामाशंकर शर्मा हनुमान, रामखिलाड़ी यादव व अनिल यादव आदि रहे। पुलिस के समझाने पर रात लगभग दस बजे कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया।