फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bete k shadi men nhin bulaya to mari goli, mahila ki maut

बेटे की शादी में नहीं बुलाया तो गोली मारी, महिला की मौत

Mon, 09 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 09 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी जय नारायण की पत्नी वीनेश देवी (40) रविवार शाम को खेत पर गई थीं। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों ने खेत पर जाकर उनसे कहासुनी की। ये बात वहीं रफा-दफा भी हो गई। वीनेश देवी अपने घर आ गईं। आरोप है कि देर शाम साढ़े आठ बजे यही लोग उनके घर पर आ गए। गाली-गलौज करते हुए फायर किए। इसी बीच सामने आईं वीनेश देवी के कंधे में एक गोली लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार मय फोर्स पहुंचे। 

कोतवाल ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि जय नारायण ने नौ जुलाई 2016 को अपने बेटे संजय की शादी गांव किरारी से की थी। तब उसने गांव के ही रामफल के परिवार को दावत नहीं दी थी। जबकि गांव किरारी में रामफल की ससुराल है। इससे नाराज रामफल ने संजय की बारात में खलल भी डलवाया था। तब बात आई गई हो गई थी। रविवार की शाम जब वीनेश देवी अपने खेत पर गईं, तो वहां रामफल व उसके बेटे खेत पर पहुंच गए। भला-बुरा कहने लगे। 
विज्ञापन


इसके बाद जब वीनेश देवी अपने घर आईं, तो हमलावर उसके घर तक पहुंच गए। फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से वीनेश देवी की मौत हो गई। घटना के बाद से हमलावर भागे हुए हैं।  देर रात करीब 12 बजे शव को मोर्चरी पर लगाया गया। यहां पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी। घ्‍ाटना के बाद परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed