फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BEO to register girls who do not go to school

Sambhal News: स्कूल न जाने वाली किशोरियों का पंजीकरण कराएं बीईओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
BEO to register girls who do not go to school
गुन्नौर। नगर के कंपोजिट विद्यालय का डीएम मनीष बंसल ने औचक निरीक्षण् किया। उन्होंने कक्षा के बच्चों से सवाल जवाब किए। जहां बच्चों से सवाल के जवाब पाने के बाद में डीएम मनीष बंसल ने विद्यालय की सराहना की।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में बाल विकास पुष्टाहार विभाग व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में किशोरियों की इजीरेक्स मशीन द्वारा बिना रक्त निकाले हीमोग्लोबिन की जांच कराई गई। शिविर का निरीक्षण डीएम ने किया और उनकी गुणवत्ता देखी। मशीनों से 50 किशोरियों की बिना रक्त निकाले पुनः जांच की गई। उन्होंने स्वास्थ्य के साथ ही किशोरियों से विद्यालय जाने के बारे में जानकारी की। जिसमें 27 किशोरियों ने विद्यालय न जाने की जानकारी दी। अधिकांश किशोरियां 11 से 20 वर्ष आयु की थी।
विज्ञापन

विद्यालय न जाने के जबाव पर डीएम ने बीईओ को किशोरियों का विद्यालय में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नगरीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षा एवं स्वच्छता की अच्छी व्यवस्था अच्छी मिली। डीएम ने कक्षा में पढ़ा रही विज्ञान की शिक्षिका की बच्चों को अच्छा पढ़ाने पर सराहना की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, विकासखंड अधिकारी नरेश पाल, खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह आदि के साथ में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed