फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   behno ne bhaiyo ki klai pr bandha pyara

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, भाईयों ने उपहार देकर दिया रक्षा का वचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
behno ne bhaiyo ki klai pr bandha pyara
बहजोई में रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद तिलक करती बहन। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। जिले में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने रेशम के धागों के साथ अपने भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा तथा मस्तिष्क पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

पर्व पर बहन एवं भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। बहनें पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहुंच गई तो बड़ी संख्या में भाई भी राखी बंधवाने के लिए बहनों की ससुराल गए। छोटे बहन भाइयों में पर्व का सबसे अधिक उत्साह रहा। सुबह से ही घरों में पर्व संबंधी तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों पर पर्व संबंधी पकवान तैयार किए गए। इसके बाद पूजन किया गया। राखी बांधने के साथ ही उपहार देने का दौर शुरू हो गया। भाइयों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपनी बहनों को कपड़े, आभूषण आदि उपहार में दिए।
विज्ञापन

मुस्लिम भाइयों की कलाई पर सजी हिंदू बहनों की राखी
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने पवांसा के गांव मऊभूड़ निवासी मौलाना मो. जफर अली मदरसा के प्रबंधक फिरोज खान को राखी बांधी। सपा विधायक पिंकी यादव ने बराही गांव निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी को राखी बांधी। वहीं, सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी इंतजार हुसैन की बेटी निदा परवीन ने चौधरियान मोहल्ले में जाकर कृष्णवीर और आर्यवीर को रक्षासूत्र बांधा। वहीं हयातनगर निवासी नाजिर खान को बहनों ने राखी बांधकर वचन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को महिला पुलिस कर्मियों ने बांधी राखी
त्योहार पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सगी बहनें तो राखी नहीं बांध सकीं लेकिन थाने में तैनात महिला सिपाहियों ने राखी बांधी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने महिला सिपाहियों सेे राखी बंधवाई। वहीं संभल कोतवाल ओमकार सिंह को कई महिलाएं राखी बांधने पहुंचीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed