फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Before the investigation, the police made the victim's wife write that they did not want to take any action.

UP: थाने में पीड़ित को जमकर पीटा, शिकायत पर इंस्पेक्टर पहुंचे घर...जांच से पहले लिखवाया हम कार्रवाई नहीं चाहते

Mon, 04 Dec 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Mon, 04 Dec 2023 02:00 AM IST
सार

चंदौसी के गुमथल निवासी सपना ने एसपी और डीएम को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि उसके पति को पुलिस कर्मी पकड़कर थाने ले गए। जहां उन्हें जमकर पीटा गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। शिकायती पत्र मिलने की जानकारी के बाद पुलिस कर्मी पीड़ित के घर पहुंचकर समझौता पत्र लिखवाकर ले गए।

विज्ञापन
Before the investigation, the police made the victim's wife write that they did not want to take any action.
संभल में लोगों की समस्याओं को सुलझाते एसपी कुलदीप गुनावत - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में चोरी के शक में ग्रामीणों को उठाकर थाने में प्रताड़ना देने के मामले की जांच एसपी ने सीओ चंदौसी को सौंपी है। खास बात यह है कि जांच शुरू होने से पहले ही बनियाठेर पुलिस ने पीड़ित परिवार से समझौता पत्र लिखवा लिया है, जिसमें किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की बात कही है।

विज्ञापन


पीड़ितों के शरीर पर चोट के निशान पुलिस की यातना की गवाही दे रहे हैं। गांव गुमथल निवासी पीड़ित गिरिराज की पत्नी सपना ने बताया कि उन्होंने डीएम व एसपी को शिकायत की थी। शनिवार को थाना बनियाठेर के इंस्पेक्टर आए थे। उन्होंने स्टाॅफ की गलती मानी। साथ ही इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की विनती की।
विज्ञापन


कहा कि वह उसके बड़े भाई है। उसकी हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने मुझसे लिखवाया है कि इस मामले में हम कुछ कार्रवाई करवाना नहीं चाहते हैं। इस मामले की जांच सीओ चंदौसी डॉ. प्रदीप कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित गिरिराज के हाथ में फैक्चर, पैर में चोट है, नाखून दबाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश के सिर में चोट के निशान नाखून खींचे गए, रोहताश के पैर में फैक्चर है, शरीर में जगह-जगह नीले निशान पड़े हैं, नाखून दबाए गए हैं। अन्य कालू सुरेश उर्फ शाकाल, राजवीर, पूरनलाल के भी चोट हैं। ये चोट पुलिस यातना की गवाही दे रहे हैं। पांच दिन थाने में यातना देने के बाद पुलिस ने 23 नवंबर को सभी छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

बताया था कि सभी लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे। उसी में चोट आई है। रोहताश के चाचा मानक चंद ने बताया कि उनके भतीजे को दो पुलिस वाले सादी वर्दी में उठाकर ले गए थे। बैटरी चोरी के मामले में उन्हें मारा पीटा गया। नाखून दबाकर चोरी की बात कबूल कराई है। पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया।

पीड़ित रोहताश ने बताया कि उसे रात में पुलिस 11 बजे उठाकर ले गई थी। वह दो दिन पहले ही चंडीगढ़ से आया था। बैटरी चोरी के मामले में मारपीट की थी। गांव निवासी प्रेमवती ने बताया कि पुलिस बैटरी चोरी के शक में उसके देवर गिरिराज को उठाकर ले गई थी। उनके साथ मारपीट की।

दूसरे दिन पुलिस उनके घर आई और उसके पति लेखराज को पकड़ लिया। बोली, कि उनके घर में हथियार हैं। हथियार होने की बात से इंकार करने पर गाली गलौज की। कहा कि उसके देवर गिरिराज ने बताया है। पुलिस सभी लोगों को गांव से ही उठाकर ले गई थी।


पीड़ित गिरिराज ने बताया कि पुलिस ने उसे कई दिन तक उसके साथ लगातार मारपीट की। चोरी की बात कबूल न करने पर एनकाउंटर की धमकी दी थी। बोला था कि वह उसे गोली मार देंगे और मुठभेड़ दिखा देंगे। मुठभेड़ में उसके साथियों को फरार दिखाकर मामले को निटा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed