{"_id":"69bb0abba106b14a800e66c9","slug":"beaten-up-for-dowry-and-thrown-out-of-the-house-report-filed-against-10-people-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133264-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने में पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह कार्रवाई मोहल्ला धोबियान हयातनगर के निवासी मोहम्मद शाह आलम की तहरीर पर की। वर्ष 2017 में थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाब खेल सरायतरीन निवासी तय्यब से बहन की शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद कारखाना खोलने के लिए दहेज में एक लाख रुपये की मांग की गई। बहन के कहने के बाद पचास हजार रुपये दे दिए गए। इसके बाद भी ससुराल के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
शुक्रवार की देररात तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मोहल्ला नवाब खेल सरायतरीन के निवासी तय्यब, अब्दुल, खालिद, आसकारा, निदा, सिफा, राहेमीन, समसुल, अबुजर, तलिब और तौकीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद