फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Beaten for refusing to play provocative songs on the DJ.

Sambhal News: डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने से मना करने पर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Beaten for refusing to play provocative songs on the DJ.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव खजरा खाकम में सोमवार की शाम बरात चढ़त के दौरान डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने को मना करने को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


खजरा खाकम निवासी दीपक का आरोप है कि सोमवार को गांव में एक बेटी की बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने को मना करने को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी गई। विरोध करने पर जमकर मारपीट करने लगे। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया। तीनों लोग जाते समय जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घायल को बहजोई की सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी को तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की गई। बहजोई सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बरात चढ़ते के दौरान डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने को मना करने को लेकर गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने गांव खजरा खाकम निवासी विकास, सुधीर और लोकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed