{"_id":"64f0e8ed7714a26210017305","slug":"beam-of-house-under-construction-fell-only-daughter-died-family-members-in-distress-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-2380-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निर्माणाधीन मकान का बीम गिरा, इकलौती बेटी की मौत, परिवार के लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निर्माणाधीन मकान का बीम गिरा, इकलौती बेटी की मौत, परिवार के लोग बेहाल
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के बमनपुरी कलां में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पाल सिंह यादव की 18 वर्षीय बेटी रामधार की निर्माणाधीन मकान के बरामदे का बीम ऊपर गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती बरामदे में सो रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल शव को निकाला। इस हादसे में एक बकरी की भी जान गई है।
त्योहार पर इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। युवती के पिता ने बताया कि पांच बेटे और इकलौती बेटी थी। बृहस्पतिवार को वह खेत पर चारा लेने के लिए गए थे। साथ में पत्नी और दो बेटे भी थे। घर पर छोटे बेटे विनोद, आकाश और नन्ने थे। बेटी बरामदे में सो रही थी। मकान का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। दो वर्ष से अधूरा पड़ा है। किसी तरह बरामदे का बीम गिर गया और इसमें बेटी की दबकर मौत हो गई। मां कलानिया का रोरो कर बुरा हाल हो गया। वह अपनी इकलौती बेटी को याद कर बेसुध हो गईं।
सुबह बांधी भाइयों के हाथ में राखी, शाम को बहन की मौत से बेसुध हो गए भाई
अपने पांच भाइयों की इकलौती बहन ने बृहस्पतिवार की सुबह राखी बांधी थी। परिवार में दोपहर तक बेहद खुशनुमा माहौल था। दोपहर बाद मां, पिता और दो भाई खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए चले गए। हादसा हुआ तो बहन की मौत हो गई। शव देखकर भाइयों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि परिवार में सभी की लाडली थी। अब शादी की तैयारी थी। रिश्ता भी तलाश किया जा रहा था।