फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Banks will remain closed nine days month of November on festivals, holidays on Dhanteras-Diwali

काम की खबर: त्योहारों पर नवंबर माह में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, धनतेरस-दीवाली और भैयादूज के दिन रहेगा अवकाश

Sat, 04 Nov 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Sat, 04 Nov 2023 01:37 AM IST
सार

धनतेरस, दिवाली और छठ के बीच इस माह बैकों में नौ दिन की छुट्टी है। इसके चलते एटीएम पर दबाव रहेगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश की कोई कमी न होने पाए, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। 

विज्ञापन
Banks will remain closed nine days month of November on festivals, holidays on Dhanteras-Diwali
demo pic

विस्तार

नवंबर माह में धनतेरस, दीवाली, भैयादूज त्योहारों पर नौ दिन तक बैंक बंद रहेंगे। अवकाश के दौरान एटीएम के भरोसे न रहें। क्योंकि अक्सर त्योहार पर अवकाश के दौरान एटीएम धोखा दे जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्राहकों को बैंक से संबंधित जरूरी काम समय से निपटा लें। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन


धनतेरस, दिवाली और छठ के बीच इस माह सरकारी कार्यालयों और बैकों में नौ दिन की छुट्टी है। त्योहारों को देखते हुए एटीएम पर दबाव रहेगा। ऐसे में लोगों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश की कोई कमी न होने पाए, इसके लिए सभी संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


नवंबर महीने की शुरुआत करवा चौथ से हुई। हालांकि इसकी कोई छुट्टी नहीं है, लेकिन दफ्तर और बैंकों में उपस्थिति पर असर दिखा। इसके बाद दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, द्वितीय और चतुर्थ शनिवार और रविवार के अवकाश शामिल हैं। बैंक अधिकारी बताते हैं कि ग्राहकों को बैंक संबंधित सभी जरूरी काम कार्य दिवस में आकर निपटा लेना चाहिए, ताकि उन्हें बाद में परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

05 नवंबर : रविवार
11 नवंबर : द्वितीय शनिवार
12 नवंबर : रविवार
13 नवंबर: गोवर्धन पूजा
15 नवंबर : भैया दूज
19 नवंबर : रविवार, दीवाली
20 नवंबर : छठ पूजा और चौथा शनिवार
26 नवंबर: रविवार
27 नवंबर : गुरु नानक जयंती

ऐसे निपटाएं बैंकों के अपने सारे काम

संभल। अवकाश के दिनों में बैकों का काम प्रभावित न हो। इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल एप के जरिए ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। लीड बैंक मैनेजर अमित विश्नोई ने कहा कि बैंकों में नौ दिनों का अवकाश रहेगा। इसमें रविवार, शनिवार के अलावा त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। त्योहारों में लाेगों को एटीएम से रुपये निकालने में दिक्कत न हो। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed