{"_id":"5852f1e84f1c1bd209649868","slug":"bankon-k-bahar-lgin-kataren","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखाओं पर लगी कतारें नकदी के लिए लोग हलकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखाओं पर लगी कतारें नकदी के लिए लोग हलकान
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बैंकों और एटीएम में लगी लाइनें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के बैंक रोड पर नकदी के लिए एक अलग तरह की मशक्कत का नजारा है। शहर के इस मार्ग का नाम कई बैंक होने के कारण बैंक रोड पड़ा है। इस मार्ग पर इलाहबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक 50 मीटर के अंतराल में स्थित हैं। तीन बैंक शाखाएं होने के कारण सामान्य तौर पर भी इस रोड पर भीड़भाड़ रहती है। नोटबंदी के बाद से नकदी के लिए दिन भर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है। अपनी अपनी दर्द की दास्तां कहते हुए लंबी कतारों में लोग नजर आ जाते हैं। इसके अलावा भी शहर के अन्य स्थानों पर बैंक शाखाओं के बाहर और अंदर की कहानी अपना दर्द बयां कर रही है। हालांकि अब पहले जैसी बात नहीं है। कतारों को कद भी छोटा हो रहा है। जनजीवन भी धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। नकदी की जरुरत घट रही है। बैंकों में करेंसी बढ़ रही है।