फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Baniyather police station incharge misbehaved with advocate, protest

Sambhal News: बनियाठेर थाना प्रभारी ने अधिवक्ता से अभद्रता, प्रदर्शन

Wed, 10 Jul 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Baniyather police station incharge misbehaved with advocate, protest
चंदौसी (संभल)। अधिवक्ताओं ने बनियाठेर थाना प्रभारी पर चंदौसी की वेष्णो विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता प्रशांत पाठक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गुस्साए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वेष्णो विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता प्रशांत पाठक ने बताया कि सोमवार की रात कुछ लोगों ने उनके परिचित राजेंद्र सिंह से घर में घुसकर मारपीट की, जिस पर वह बनियाठेर थाने गए थे। आरोप है कि थाना प्रभारी मोहित काजला ने अभद्रता करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। इसकी जानकारी साथी अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने एसपी कुलदीप सिंह गुनावत को फोन पर जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मंगलवार को विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अध्यक्ष नजर मोहम्मद कुरैशी, सचिन गोयल, विक्रम सिंह चौहान, महेश यादव , विनोद सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद सगीर सैफी, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर बनियाठेर थाना प्रभारी का कहना है कि अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। जमीनी विवाद में एक पक्ष के साथ अधिवक्ता आए थे उनके पक्ष का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है और रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। अब वह आरोप क्यों लगा रहे हैं यह जानकारी नहीं।
विज्ञापन



तहसील बार के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में भी बनियाठेर थाना प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता प्रशांत पाठक से दुर्व्यवहार करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेम पाल सिंह, राजेश कुमार, शिवओम शर्मा, अशोक शर्मा, महिपाल सिंह, रामजीमल, मुकेश पाल सिंह, ओमप्रकाश राणा, कल्याण सिंह, अरविंद गुप्ता, ओमप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed