फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after falling from moving bike.

Sambhal News: चलती बाइक से गिरी महिला की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from moving bike.
बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अकरौली चौराहे के निकट गोशाला के सामने बाइक से गिरने के बाद अमरावती (40) की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पचाक निवासी अमरावती अपने बड़े बेटे सोनू सागर के साथ मुरादाबाद के दलपतपुर स्थित बुजपुर देवी मंदिर पर जात लगाने गई थीं। बेटे सोनू ने बताया कि उनकी मां नवरात्र के पूरे व्रत रखती थीं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वे मंदिर से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के अकरौली चौराहे के निकट बनी गोशाला के सामने पहुंचे ही थे। अचानक बाइक पर पीछे बैठी अमरावती गश खाकर सड़क पर जा गिरीं। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोनू ने तुरंत अपनी बाइक वहीं सड़क पर छोड़ दी। वह मां को सवारी वाहन से चंदौसी के बाईपास स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने अमरावती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरावती की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने मृतका के शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने घर ले जाने का फैसला किया। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि थाने पर इस घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ही आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed