{"_id":"6acff1426973628bf503ef39","slug":"female-students-explained-social-issues-using-models-and-charts-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133754-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्राओं ने मॉडल और चार्ट से बताईं सामाजिक समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्राओं ने मॉडल और चार्ट से बताईं सामाजिक समस्याएं
विज्ञापन
चंदौसी। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण और साइबर अपराध जैसी सामाजिक समस्याओं को दर्शाया। उन्होंने इन समस्याओं के बचाव और समाधान के उपाय भी बताए।
महाविद्यालय की प्राचार्या अलका रानी अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, स्वच्छता अपनाने और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। नशा मुक्ति और महिला सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ समाज की समस्याओं को समझना चाहिए। उन्होंने समाधान के लिए आगे आने का आह्वान किया। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित होती है।
विज्ञापन
मॉडल प्रस्तुतीकरण में समूह तीन की हेमलता, ईशा, ज्योति, कमलेश, काजल, कजरी और कनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह छह की रिफा, साक्षी और संवेदना द्वितीय रहीं, जबकि समूह दो की हर्षिता, बीदम, चेतना, चेष्टा, गीता और गायत्री ने तृतीय स्थान हासिल किया।
चार्ट प्रस्तुतीकरण में भूमिका ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय और अलीशा मुस्तविग ने तृतीय पुरस्कार जीता। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रीता, भावना, बबीता, नीता गुप्ता, अंजुली अग्रवाल, सपना अग्रवाल, इमराना और शोध छात्रा सुरभि पाराशरी का सहयोग रहा।