फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas
Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas - फोटो : CHANDAUSI
सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस की तैनाती भी रही।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि चढ़ाकर दूध व गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संभल के सरायतरीन स्थित पातालेश्वर महादेव, सूर्यकुंड मंदिर, हल्लू सराय स्थित छोटा शिव मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मढ़न के गांव गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर और बहजोई के सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्रीपशुपतिनाथ जी मंदिर, मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में बने शिवालयों में भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed