{"_id":"589235e74f1c1b7c3de83709","slug":"aunty-and-niece-will-be-failed-to-stop-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ-बबुआ नहीं रोक पाएंगे पीएम का विजय रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ-बबुआ नहीं रोक पाएंगे पीएम का विजय रथ
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहाकि हाथ से साइकिल पकड़ने पर चल नहीं सकती, क्योंकि जनता उसे पंचर कर देगी। अखिलेश मिस्टर क्लीन नहीं बल्कि दागदार हैं, भाजपा की सरकार बनने पर पिछले पंद्रह सालों की जांच होगी, दोषियों को जेल भेजा जाएगा। बुआ-बबुआ मिलकर मोदी को नहीं रोक सकते। इस मौके पर उन्होंने असमोली से चौधरी नरेंद्र सिंह सहित सभी सीटों पर अन्य भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
बहजोई रोड मौलागढ़ संभल मोड़ पर चुनाव जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि सपा-बसपा ने बारह साल कांग्रेस की सरकार चलवाई, बारह लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। यूपी भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी में डूबी हुई है, भयमुक्त समाज भाजपा ही दे सकती है। सपा समाजविरोधी पार्टी हैं, हाई प्रोफाइल ड्रामें में लगी है, थानों से लेकर चौकियों तक जाति के आधार पर तैनाती कर रखी है, डीएम-एसपी भी अपने चहेते बना रखे हैं। इन्हें हटाने के लिए भी भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है। बहन जी दलितों के वोट बेंचती हैं।
मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को शामिल कर रही हैं। भाजपा का घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र है, किसानों का कर्जा माफ होगा, सरकार बनने के 120 दिन में किसानों का बकाया मिलेगा, किसानों की उपज की शतप्रतिशत खरीद, 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान, चौबीस घंटे बिजली, फ्री घरेलू गैस, साठ दिन के अंदर कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराने को फोर्स गठन, 1.5 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती, हर जिले में थीन महिला थाने व रेप-छेड़खानी रोकने कोे एंटी रोमियो दल का गठन, स्थायी विकास, रोजगार देने आदि के कई दावे किए।