फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempt to gang rape a woman, attempt to bring about reconciliation in Panchayat

Sambhal News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, पंचायत में सुलह कराने का प्रयास

Thu, 07 Sep 2023 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to gang rape a woman, attempt to bring about reconciliation in Panchayat
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिला ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इस मामले में गांव के कुछ लोगों ने पंचायत कर मामला सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन महिला सहमत नहीं हुई।
विज्ञापन

महिला मामले में कार्रवाई की मांग कर रही है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति दूसरे राज्य में काम करते हैं। सोमवार की शाम की वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी दो युवक घर में घुस आए और वह बुरी नीयत से पकड़कर कमरे में ले गए, जहां दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। मंगलवार को महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने पंचायत की। जिसमें आरोपियों से दंड के तौर पर 1.5 लाख रुपये दिलाने की बात कही। महिला इस पर सहमत नहीं है। महिला कार्रवाई की मांग कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जबकि पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देने की बात कही है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed