फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ATS had raided one and a half month ago in search of Abdul Samad, but could not catch him

Sambhal News: अब्दुल समद की तलाश में डेढ़ महीने पहले एटीएस ने मारा था छापा, नहीं लग पाया था हाथ

Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
ATS had raided one and a half month ago in search of Abdul Samad, but could not catch him
संभल। एएमयू से एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहे संभल के मोहल्ला कोटगर्बी निवासी अब्दुल समद मलिक का कनेक्शन आतंकी संगठन आईएसआईएस से होने की जानकारी मंगलवार को लोगों को हुई तो हैरान हो गए। शांत और सरल स्वभाव से युवक मोहल्ले में पहचाना जाता है। पिता मुकीम मलिक नगर पालिका में ठेकेदारी करते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले एटीएस की टीम ने घर पर छानबीन की थी लेकिन अब्दुल समद मलिक हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन

लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही अब्दुल समद मलिक की एटीएस को तलाश थी। मंगलवार को मोहल्ले के लोगों का आत्मसमर्पण करने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि युवक पढ़ाई में लगा रहता था। मोहल्ले में किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था। बताया कि युवक का बड़ा भाई दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार को युवक के घर पर सन्नाटा पसरा नजर आया। मोहल्ले में भी तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। मालूम हो करीब दो महीने पहले संभल और चंदौसी में एटीएस की टीम ने अलग अलग जगह कार्रवाई की थी। खास बात यह थी कि जिन युवाओं के घर छापा मारा गया उन सभी का एएमयू से पढ़ाई करने या कर चुके होने का कनेक्शन था।
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों में संभल का नाम पहले भी कई बार जुड़ चुका है। वर्ष 1998 में संभल से कई युवा लापता हुए थे। इसके बाद जांच में पता चला कि सभी आतंकी थे। खुफिया एजेंसियां आज तक उनका पता नहीं लगा सकीं है। दिल्ली की स्पेशल सेल, एटीएस, एनआईए की कार्रवाई समय समय पर होती रहीं हैं। आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे दीपा सराय निवासी मोहम्मद आसिफ और जफर मसूद सात वर्ष से ज्यादा की सजा भी पा चुके हैं। यह दोनों अलकायदा की सहायक शाखा अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टीनेंट (एक्यूआईएस) के लिए काम करते थे। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 फरवरी 2023 को सात वर्ष से ज्यादा की सजा सुनाई थी। दीपा सराय निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू अलकायदा का दक्षिण एशिया प्रमुख था। वर्ष 2019 में अमेरिका और अफगानिस्तान सेना के संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू के लापता होने के समय में ही दीपा सराय निवासी सईद अख्तर भी लापता हुआ था। वर्ष 2005 में दिल्ली से आई खुफिया एजेंसी की टीम ने सईद के आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी उसके परिजनों को दी थी।


शरजील का फोटो दिल्ली की स्पेशल सेल ने सभी थानों में चस्पा किए हुए हैं। शरजील के बारे में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात दिल्ली पुलिस कहती है लेकिन शरजील और सईद अख्तर की जानकारी मिल नहीं सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed