फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   asthayi jila mukhyalay to mila lekin bus stand nhin

अस्थायी जिला मुख्यालय तो मिला लेकिन बस स्टैंड नहीं

Fri, 13 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 13 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर से विभिन्न नगरों के लिए जाने के लिए लोगों को कई-कई घंटे सड़क किनारे रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में नगर में एक रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने की दरकार तो बनती ही है। हालांकि मुद्दा बहुत पुराना है लेकिन अभी तक इसको अमली-जामा नहीं पहनाया गया है। 
विज्ञापन


   पहले भी विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा जन प्रतिनिधियों के समक्ष उठाया जा चुका है। अब तो संभल जिले का अस्थाई जिला मुख्यालय भी नगर में ही बना हुआ है। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने की पीड़ा नगरवासियों में बनी हुई है। यहां के मतदाता तो इस बार बस स्टैंड को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि जो प्रत्याशी बस स्टैंड बनवाने का आश्वासन देगा उसकी के पक्ष में वाटे करेंगे।
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डा न होने से मुश्किल बहुत है। अब तो जिले में अस्थाई जिला मुख्यालय भी है। ऐसे में नगर में रोडवेज बस अड्डे की दरकार तो बनती ही है।            - मनोज कुमार शंखधार, बहजोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का सामान लाने के लिए आए दिन बसों में सफर करना पड़ता है। रोडवेज बस समय पर मिल नहीं पाती। डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे जान का खतरा भी बना रहता है। - समद मिस्त्री, बहजोई।
नगर की आबादी भी ठीक-ठाक है। इनमें नौकरीपेशा व विद्यार्थी भी खासी संख्या में शामिल हैं। समय पर आने-जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिल पाती। अब तो नगर में रोडवेज बस अड्डा बनना ही चाहिए।                 - हिमांशु गोयल, बहजोई।
रोडवेज बस अड्डा बनना ही चाहिए। जन प्रतिनिधियों की अनदेखी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। रोडवेज बस अड्डा होगा तो समय से रोडवेज बसें तो सफर करने के लिए मिल ही जाएंगी।                  - शैलेष शर्मा, बहजोई।

कई बार मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रोडवेज बसों के लिए सरकारी जमीन की नाप-तोल भी हो चुकी है लेकिन अभी तक रोडवेज बस अड्डा नहीं बन सका है। इससे लोगों को सफर करने में दिक्कत आ रही है। रोडवेज बस अड्डा होगा तो कम से कम बसें समय पर तो मिल सकेंगी। - नबी हुसैन, बहजोई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed