फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assets worth Rs 5.33 crore of gangster accused attached

गैंगस्टर के आरोपी की 5.33 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 5.33 crore of gangster accused attached
मढ़न गांव के निवासी गैंगस्टर के आरोपी खलील अहमद चौधरी की विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर के आदेश पर पुलिस ने संपत्ति को कुर्की करने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक खलील के खिलाफ गौतमबुद्घनगर में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। गैंगस्टर एक्ट के अनुपालन में खलील की 5.33 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जाएगी। मढ़न में दो और अकबरपुर गहरा में आरोपी के एक आवासीय भूखंड को कुर्क किया गया है, जबकि नया मुरादाबाद स्थित रेस्टोरेंट को पुलिस ने सील कर दिया है। मालूम हो कि असमोली के गांव मढ़न निवासी खलील अहमद के खिलाफ कई थानों में प्राथमिकी पंजीकृत है। इस पर लूट, चोरी की धाराओं में कार्रवाई पुलिस ने की है। सात माह पहले ही नोएडा के गौतमबुद्ध नगर थाना पुलिस ने खलील अहमद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा थाने की पुलिस असमोली क्षेत्र में खलील अहमद की संपत्ति को कुर्क करने के लिए पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले अकबरपुर गहरा में आवासीय भूखंड को कुर्क किया। इसमें संचालित बाइक एजेंसी को सील कर दिया। इसके बाद मढ़न में दो प्लाटों को कुर्क किया। इसके बाद पुलिस नया मुरादाबाद में पहुंची। जहां खलील अहमद के एक होटल को सील कर दिया। इस संपत्ति की कीमत पांच करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed