फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Asmoli Mill collected 550 quintals of straw and handed over to the administration for the destitute cows in the district.

जिले में बेसहारा गोवंश के लिए असमोली मिल ने 550 क्विंटल भूसा एकत्र कर प्रशासन को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Asmoli Mill collected 550 quintals of straw and handed over to the administration for the destitute cows in the district.
संभल। जिले में बेसहारा गोवंश के लिए असमोली चीनी मिल ने 550 कुंतल भूसा एकत्र कराया। करीब 125 कुंतल भूसा आसपास के गांवों से दान में लिया गया। जबकि 425 क्विंटल भूसा दूसरे जनपदों से मंगाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को मिल के अधिकारियों ने सोमवार को यह भूसा सौंपा। यहां से भूसे को गो-आश्रय स्थलों में भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी सोमवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मुन्नालाल यादव के साथ असमोली मिल पहुंचे। यहां पर जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह, चीनी मिल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ प्रधान प्रबंधक (गन्ना) आजाद सिंह ने भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। आजाद सिंह ने कहा कि गो पालन और संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गृहस्थ परिवार को एक गो वंश के पालन की जिम्मेदारी लेनी होगी। इस दौरान डा. दीपांक्षी, डा. जयंत यादव, विश्वान त्रिपाठी, सुभाष कुमार, सुरेंद्र पाल, एमए खान, संजीव कुमार, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed