{"_id":"67c0c1a0a22f134a890578c4","slug":"asi-team-conducted-survey-for-one-and-a-quarter-hour-in-sambhal-jama-masjid-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119748-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईकोर्ट के निर्देश पर एएसआई की टीम ने संभल जामा मस्जिद में सवा घंटे किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईकोर्ट के निर्देश पर एएसआई की टीम ने संभल जामा मस्जिद में सवा घंटे किया सर्वे
विज्ञापन
संभल जामा मस्जिद का सर्वे करती एएसआई की टीम।
- फोटो : संभल जामा मस्जिद का सर्वे करती एएसआई की टीम।
संभल। उच्च न्यायालय के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम संभल जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए पहुंची। इस दौरान जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट व अन्य पदाधिकारी भी साथ रहे। एहतियाती तौर पर मस्जिद के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एएसआई की टीम ने करीब सवा घंटे तक मस्जिद की स्थिति का जायजा लिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही जामा मस्जिद की पुताई और सजावट के लिए अनुमति का निर्णय तय हो सकेगा।
संभल जामा मस्जिद कमेटी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमें रमजान से पहले सफाई, पुताई और सजावट किए जाने का आग्रह किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उच्च न्यायालय में इस याचिका पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने एएसआई की तीन सदस्यीय टीम को मस्जिद की वास्तविकता का आकलन कर शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मस्जिद की स्थिति का आकलन करने के लिए एएसआई की टीम पहुंची। शाम 4.35 बजे एएसआई की टीम ने जामा मस्जिद में प्रवेश किया।
इस एएसआई की टीम में ज्वाइंट डायरेक्टर मदन सिंह चौहान, डायरेक्टर जुल्फिकार अली, मेरठ सर्किल के सुप्रीटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट विनोद सिंह रावत शामिल रहे। इस तीन सदस्यीय टीम ने 5.47 बजे तक मस्जिद की स्थिति का आकलन किया। एएसआई की टीम ने मस्जिद के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। अब इसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय में पेश की जाएगी। उसके आधार पर निर्णय होगा कि अनुमति दी जानी है या नहीं।
विज्ञापन
0000000000000000
मस्जिद के गेट पर स्थित कुएं को टीम ने खुलवाकर देखा
एएसआई की टीम ने मस्जिद के गेट पर स्थित कुएं को भी खुलवाकर देखा। टीम ने काफी देर तक बारीकी से इस कुएं को लेकर भी आपस में मंथन किया। इस कुएं के अधिकार को लेकर राज्य सरकार और जामा मस्जिद कमेटी के बीच का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जिसमें चार मार्च को सुनवाई हो सकती है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि कुएं को देखने के लिए टीम ने कहा था। इसलिए ताला खुलवाकर टीम को कुआं दिखाया गया है।
0000000000000000
मस्जिद का स्वरूप बदलने का आरोप लगाया
जामा मस्जिद कमेटी में जिस समय एएसआई की टीम पहुंची तो कुछ हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि मुख्य गेट पर जामा मस्जिद कमेटी ने कुछ हिस्सा जानबूझ कर क्षतिग्रस्त किया है। यह स्वरूप बदलने का प्रयास किया जा रहा है। एहतियाती तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। आरोप लगा रहे लोगों को मौके से वापस भेज दिया गया। दरअसल मस्जिद के मुख्य गेट पर जो आकृति बनी है, उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर का कहना है कि कुछ हिस्सा खुद ही गिर गया है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
00000000000000
बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई
एएसआई की टीम को आकलन रिपोर्ट बनाने के आदेश उच्च न्यायालय से किए गए तो संभल में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मस्जिद को जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। जब टीम मस्जिद पर पहुंची तो आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान लगा दिए। एएसपी श्रीश्चंद्र ने इस सुरक्षा की कमान को संभाला।