फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ASI built a new board in the name of Juma Masjid instead of Jama, the committee will register objection

Sambhal News: एएसआई ने जामा के बजाय जुमा मस्जिद के नाम से बनवाया नया बोर्ड, कमेटी दर्ज कराएगी आपत्ति

Wed, 09 Apr 2025 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
ASI built a new board in the name of Juma Masjid instead of Jama, the committee will register objection

विज्ञापन


संभल।
जामा मस्जिद का बोर्ड एएसआई ने अब जुमा मस्जिद के नाम से बनवाया है। यह बोर्ड जल्द ही लगाया जाएगा। अभी तक संरक्षित इमारत होने का बोर्ड मस्जिद परिसर के अंदर लगा था। जबकि मस्जिद कमेटी और एएसआई के बीच जो 1927 में एग्रीमेंट किया गया था उसमें जामा मस्जिद दर्ज है। जामा मस्जिद कमेटी के उप सचिव मशहूद अली फारूखी का कहना है कि जब एग्रीमेंट में जामा मस्जिद लिखा है तो जुमा मस्जिद का बोर्ड एएसआई को नहीं लगाना चाहिए। इस बारे में एएसआई से बात की जाएगी। कि नाम जुमा मस्जिद के नाम से क्यों बनवाया गया है।



जामा मस्जिद 1920 से एएसआई संरक्षित इमारत है। 1927 में एएसआई और जामा मस्जिद कमेटी के बीच एग्रीमेंट हुआ था। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। उसके बाद से लगातार मस्जिद देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब एएसआई को मस्जिद परिसर के बाहर बोर्ड लगाना है जो तैयार करा लिया गया है। इस बोर्ड पर जुमा मस्जिद लिखा है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी के उप सचिव का कहना है कि जामा मस्जिद ही लिखा जाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर एएसआई के अधिवक्ता विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि एएसआई संरक्षित इमारत होने का बोर्ड लगाया जाता है। पहले से भी यह बोर्ड लगा था। अब एएसआई की टीम को जब सुविधा होगी तब यह बोर्ड मस्जिद के बाहर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के लिए दायर याचिका में जामी मस्जिद का उल्लेख किया गया था
हिंदू पक्ष की ओर से 19 नवंबर को चंदौसी स्थित न्यायालय में सर्वे के लिए जो याचिका दायर की गई थी। उसमें जामी मस्जिद का उल्लेख किया गया था। जामा मस्जिद कमेटी के उप सचिव का कहना है कि जामा मस्जिद उर्दू का शब्द है। जबकि जामी मस्जिद अरबी भाषा का शब्द है। दोनों का मतलब एक ही होता है। लेकिन जुमा मस्जिद नया शब्द एएसआई ने बोर्ड पर लिखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed