{"_id":"67c35b43e8197c64ae0a5ca4","slug":"as-the-evening-falls-darkness-spreads-on-platform-number-one-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118043-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शाम ढलते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पसर जाता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शाम ढलते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पसर जाता है अंधेरा
Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
नगर के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तमाम कार्य बीते एक वर्ष से ज्यादा के समय से किए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने से आगे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। सिर्फ ट्रेनों के आने पर ही उसके कोच की रोशनी से प्लेटफार्म पर प्रकाश की व्यवस्था हो जाती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कायाकल्प के तमाम कार्यों को किया जा रहा है। इसमें संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण तथा प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण आदि के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों को चलते हुए बीते एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक के जीआरपी थाने से आगे के हिस्से में उचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। यहां थाने से आगे सिर्फ एक ही लाइट प्लेटफार्म पर लगी है। प्लेटफार्मों पर समुचित लाइट की व्यवस्था न होने के कारण महिला यात्री वहां पर बैठने में असहज महसूस करती हैं।
लाइट न होने के कारण रात के समय ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को परेशानी होती है। ट्रेन आने के समय उसके कोच में जल रही लाइटों से ही यहां रोशनी हो जाती है। तो वहीं अंधेरा होने से यात्रियों को असामाजिक तत्वों का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
कांट्रेक्टर याज्ञवेंद्र सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्यों को किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर प्रकाश की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। हालांकि काम कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।